फर्रुखाबाद। गड़ी अशरफ अली निवासी एवं जनपद न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सक्सेना का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।दिनेश चंद्र सक्सेना लंबे समय से जनपद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। न्यायिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और व्यवहार के चलते अधिवक्ता समाज में उनकी अलग पहचान थी। लंबे समय से बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था।उनके निधन की सूचना मिलते ही साथी अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
NEWS
वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सक्सेना का निधन
0 Comments
Join the Conversation
You must be signed in to leave a comment.
Sign In to CommentDiscussion
No comments yet. Be the first to start the discussion!
