मुकेश पाल ने आखिलेश यादव को दी खुली चुनौती

कन्नौज। आज शनिवार को मकरंद नगर तिराहे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व नेता मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने आए हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबन्धु ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर एक अज्ञात व 3 सपा नेताओं सहित 4 के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

जिसके बाद सदर कोतवाली में 3 सपा नेताओं व एक अज्ञात सहित 4 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352 तथा 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस मेडिकल कराने के लिए मुकेश पाल को साथ लेकर अस्पताल गई है।

हालांकि मामले को लेकर सपा की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। न ही सपा नेता ने कोई टिप्पणी की है।

सोशल मीडिया पर आज दिनभर सपाइयों और मुकेश पाल देशबन्धु के बीच हुई हाथापाई का वीडियो चर्चा का विषय रहा।

मुकेश पाल ने अखिलेश यादव को 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि वह खुद लड़कर अखिलेश यादव को कन्नौज लोकसभा से हराएंगे।