- समाजसेवा और सहकारिता के योगदान को किया याद
- सहकारिता आंदोलन से उनके सहयोग से प्रेरणा लेने की बताई गई जरूरत
फर्रुखाबाद। सहकारिता के जनक बैरिस्टर बाबू बृजेंद्र लाल की जयंती के अवसर पर रविवार को बढ़पुर स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक, सामाजिक, राजनीतिक और अधिवक्ता जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर बैरिस्टर बाबू बृजेंद्र लाल के योगदान को याद किया। समारोह में उनके विचारों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश सर्वेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता रामानंद कटियार, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, विधायक डॉ. सुरभि, फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने सहभागिता की।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण कुमार चतुर्वेदी,महेंद्र कटियार,पत्रकार अजय कटियार और ब्लॉक प्रमुख कैलाश चंद कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जयंती समारोह के माध्यम से समाज के प्रति समर्पण, सहयोग और जनसेवा की भावना को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के आयोजन में विभव कटियार, आदित्य कटियार, सभासद धर्मेंद्र कनौजिया तथा शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन कटियार की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया और समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह का उद्देश्य बैरिस्टर बाबू बृजेंद्र लाल के व्यक्तित्व और विचारों को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


