फर्रुखाबाद ब्यूरो

राजेपुर क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल से देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।पिकअप फर्रुखाबाद से हुल्लापुर की ओर जा रही थीहादसे के बाद घटनास्थल को लेकरराजेपुरऔरअल्लाहगंज थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो गया।इसके चलते करीब 12 घंटे तक मामला उलझा रहा।जानकारी के अनुसार रामगंगा पुल पर ओवरटेक करने के दौरान चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा।इसके बाद वाहन पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे रामगंगा नदी मेंजागिराजिसमेंअल्लागंज निवासी 60 वर्षीय श्रीपाल पिकअप चालक घायल हो गया,उसे सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया |राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि हादसा उनके थाना क्षेत्र का नहीं है।वहीं घटनास्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण हादसे के करीब 12 घंटे बाद तक पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे।हादसे के बाद सीमा विवाद में उलझे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।