- कानपुर में आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न पदों पर हुईं नियुक्तियां
- सौरभ भानु कटियार ने दी बधाई
कानपुर नगर। कूर्मि क्षत्रिय सभा लखनऊ (राष्ट्रीय कार्यक्षेत्र) की ओर से कानपुर नगर के किदवई नगर स्थित एसएस पैलेस में संगठन विस्तार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश, महिला प्रकोष्ठ और जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इस दौरान श्रीमती निशा सचान को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
संगठन के प्रदेश महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती प्रीति पटेल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रश्मि पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्रीमती नीलम उत्तम को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रोफेसर असित पटेल को महाराष्ट्र राज्य का समन्वयक बनाया गया।
जिला संगठन में अंकित सचान, आशीष सचान, गौरव सचान, विकास सचान, रितेश कुमार उत्तम और रजनीश सचान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनीत सचान को महासचिव, आरजू सचिन को कोषाध्यक्ष तथा जय पटेल, शशांक सचान और निखिल पटेल को सचिव नियुक्त किया गया। नितिन सचान को प्रवक्ता बनाया गया। संकल्प सचान और शरद सचान को भी संगठन में नामित किया गया।
बैठक का आयोजन डॉ. कुलदीप गंगवार, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नेशनल कोऑर्डिनेटर केदारनाथ सचान और जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला महिला अध्यक्ष डॉ. मनो कटियार ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रतिभा कटियार, मीरा कटियार, डॉ. सुमन बाला कटियार, क्रांति कुमार कटियार, संजय कटियार और कुर्मी सौरभ भानु कटियार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन के विस्तार और समाज को एकजुट करने के प्रयासों पर जोर दिया।
कूर्मि क्षत्रिय सभा लखनऊ के महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सभा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी कुर्मी सौरभ भानु कटियार ने श्रीमती निशा सचान को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंच मजबूत होगा और समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी।

