लखनऊ। बालागंज क्षेत्र के झंडा चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुए विवाद से इलाके में हलचल मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही बालागंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। विवाद की वजह और मारपीट में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

