नवाबगंज, फर्रुखाबाद।

नवाबगंज नगर स्थित ब्लॉक परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस सक्रिय नजर आई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।

चुनाव के मद्देनजर ब्लॉक परिषद से करीब 200 मीटर के दायरे में फर्रुखाबाद रोड और मुख्य चौराहे की ओर सड़क के दोनों तरफ स्थित दुकानों को बंद करा दिया गया। वहीं, लोगों के बस्ते भी ब्लॉक परिषद से करीब 200 मीटर दूर लगवाए गए। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।