फर्रुखाबाद। विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और डीएम डॉ अंकुर लाठर सहित एसपी आरती सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में निर्वाचन सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।प्रशासन का उद्देश्य विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

