सड़क हादसे में उजड़ा परिवार,पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी हुई बेसहारा
फर्रुखाबाद ब्यूरो
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेकपुर गुमटी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।जानकारी के मुताबिक, लालजीत सक्सेना (22) पुत्र स्वर्गीय बलबीर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बाइक से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था।नेकपुर गुमटी के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक अचानक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लालजीत गंभीर रूप से चोटिल हो गया।हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिजन आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।लालजीत की मां सीमा हैं।उसके परिवार में पत्नी निशा और तीन साल की मासूम बेटी है।कम उम्र में ही परिवार का सहारा छिन जाने से पत्नी और बच्ची पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।हादसेनेहंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।बताया गया कि लालजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था।परिवार में तीन बहनें भी थीं,जिनमें से एक भाई और एक बहन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।अब परिवार में दो भाई बचे हैं।युवक की असमय मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
