- शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक पंडित विमल प्रसाद तिवारी की स्मृति में सोमवार को फर्रुखाबाद में उनके नाम पर मार्ग का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने स्टेट बैंक रोड से नीवाचुअत तिराहे तक के मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
पंडित विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व विधायक के सामाजिक योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कवि शिवओम अंबर ने स्वर्गीय विमल प्रसाद तिवारी से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के शिक्षकों को प्रदेशभर में सम्मान दिलाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए थे।
बड़ी विशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य रश्मि प्रियदर्शिनी ने प्रमोद चंद्र मिश्र सम्मान-2026 दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर भी विचार रखे गए।
इस अवसर पर आदेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, सभासद रघुवीर अंबारी, बृजेश पंडित, मीरा सिंह, अतुल शंकर दुबे, अनीता बाजपेयी, रोहित सक्सेना, मुकेश सक्सेना, नीरज कौशल, मयंक वर्मा, कार्तिकेय तिवारी, श्वेता मिश्रा, घनश्याम मिश्र, संजू तिवारी, हर्षी राठौर, ध्रुव गौतम, समाजसेवी बृजेश, आशीष पांडेय, विजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल प्रसाद तिवारी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदेश तिवारी ने किया।

