बड़ोदिया (मध्यप्रदेश), 26 अक्टूबर 2026

वांछित फाउंडेशन, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा एक अनुकरणीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया।

आदरणीय वंदना शर्मा दीदी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में, दीदी की ओर से ग्राम बड़ोदिया के शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पुस्तक, पेन एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी स्वागत-सम्मान किया गया।

यह पूरा कार्यक्रम सेवा और समर्पण की भावना के साथ सम्पन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही हमारे लिए सबसे बड़ी बधाई है।

कार्यक्रम में वांछित फाउंडेशन के सदस्य श्याम धाकड़, सोमिल तिल्लानी, सोनू भारती, नवीन शर्मा, विकास पंचोली, घनश्याम पाटीदार, मोंटू कुचबंदिया, तुषार सिगलीगर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मेरी ओर से आदरणीय वंदना दीदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका जीवन सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरणा बना रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

भवदीया,

सुनीता मेहरोत्रा

वांछित फाउंडेशन