नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर सिरोली निवासी सुभाष चौकीदार शुक्रवार अपने पुत्र संजय के साथ बाइक से बीरपुर नादी स्थित अपने खेत से बापस घर आ रहे थे। तभी गांव के बाहर एक स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवको ने सुभाष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुभाष व उनका पुत्र संजय खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने घायल सुभाष व उनके पुत्र संजय को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया। घटनास्थल के पास मे ही अपनी दुकान पर बैठे थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर नादी निवासी जावेद खान ने मौके पर जाकर भाग रहे युवकों को रोका। जिसपर बाइक सवार युवको ने जावेद खान को गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने जावेद खान व उसके साथी इमरान को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में जावेद खान, व उसका दोस्त इमरान घायल हो गए। थाना पुलिस को जावेद खान ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।