फर्रुखाबाद ब्यूरो
शहर क्षेत्र में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट के मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई।पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई,जिनमें संगठन के नगर संयोजक को भी बैठाए जाने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना के बाद पीड़ित कार्यकर्ता को पुलिस कोतवाली ले आई। आरोप है कि कार्रवाई में देरी होने से नाराज बजरंग दल केकार्यकर्ताकोतवाली के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया और कुछ लोगों को कोतवाली में बैठाया।नगर संयोजक को पुलिस द्वारा कोतवाली में बैठाए जाने की सूचना पर करीब 50 लोग महिलाओं और युवतियों के साथ दोबारा कोतवाली पहुंच गए।वहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई।बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष ने अपनी तहरीर में लूट की घटना का उल्लेख किया था,जबकि पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहीपुलिस की ओर से पीड़ित पक्ष को मारपीट से संबंधित तहरीर देने या पहले दी गई तहरीर में संशोधन करने के लिए कहे जाने की जानकारी भी सामने आई है।हालांकि पीड़ित और उसके समर्थक लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कोतवाली परिसर से बाहर कर दिया।तहरीर और मुकदमे की स्थिति स्पष्ट नहीं, मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर ही पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।फिलहाल घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही।
