लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के सैदपुर में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।