जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने के विरोध में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया और पथराव की घटना सामने आई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, RSS की ओर से दशहरे के अवसर पर पथ संचलन निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान जुलूस के निर्धारित रूट को लेकर विरोध शुरू हो गया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

मामला जलगांव जिले के यावल तालुका के किंगांव का है, यहां दशहरे के मौके पर आरएसएस की ओर से पथ संचलन निकाला जाना था। इसी दौरान जुलूस के तय रास्ते को लेकर विरोध शुरू हो गया। इससे मौके पर तनाव बढ़ गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विरोध के बीच मामला उस समय और बिगड़ गया, जब मौके पर पथराव होने की खबर सामने आई। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया, तनाव की सूचना मिलने के बाद जलगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किंगांव पहुंचे। इनमें एसपी श्रीकांत धिवरे, एएसपी संदीप गावित और डिवीजनल पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की थी। पथ संचलन के लिए पुलिस ने नियमों के तहत अनुमति दी थी और इसे रोकने का कोई आदेश नहीं था। मामला जलगांव जिले के यावल तालुका के किंगांव का है।