लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव (UP MLC Elections) की मतगणना (Vote counting) मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतों की गिनती संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में कराई जाएगी।

लखनऊ: स्नातक निर्वाचन सीट के वोटों की गिनती रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 7 में होगी, जबकि शिक्षक सीट के लिए हॉल नंबर 8 निर्धारित किया गया है।

वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन में स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की गिनती हॉल नंबर 2 में होगी।

आगरा: टूंडला रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्नातक निर्वाचन सीट के लिए हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट के लिए हॉल नंबर 2 तय किया गया है।

मेरठ: मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी की गांधी हॉल बिल्डिंग मे मतगणना होगी। यहां स्नातक सीट के लिए हॉल A और शिक्षक सीट के लिए हॉल B निर्धारित है।

झांसी, बरेली और गोरखपुर के केंद्र

इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज स्थित कोठारी हॉल के हॉल नंबर 1 में मतगणना होगी।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल के हॉल नंबर 1 में वोटों की गिनती कराई जाएगी।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर 1 और 2 में मतगणना होगी।

इन सभी केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के तहत मतों की गिनती की जाएगी। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी।