सरकारी और निजी विद्यालयों में रहेगी एक दिन की छुट्टी, 45 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

लखनऊ। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर को राजधानी के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

लखनऊ में PET-2026 की परीक्षा के लिए कुल 45 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।