- गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के खाड़ेदेवर गांव की घटना

- पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया शव

कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के खाड़ेदेवर गांव में तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार, खाड़ेदेवर गांव में तालाब में बुजुर्ग का शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया।