पीएनबी ने अपनी ग्रेटर नोएडा शाखा में कुछ ग्राहकों के सावधि जमा (एफडी)/बचत बैंक (एसबी) खातों से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जाँच की जा रही है तथा बैंक संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है और तथ्यों की पुष्टि करने, रिपोर्ट की गई विसंगतियों की सीमा का आकलन करने और प्रभावित ग्राहकों की चिंताओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
इसके अतिरिक्त, कल तक ₹43 लाख की राशि से संबंधित तीन दावों का निपटान किया जा चुका है। बैंक अपने ग्राहकों को आश्वस्त करता है कि सभी वास्तविक एवं वैध दावों का भुगतान किया जाएगा।
पीएनबी धोखाधड़ी, वित्तीय अनियमितताओं और कदाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है तथा जो भी व्यक्ति इसके लिए उत्तरदायी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध लागू नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैंक ग्राहकों के हितों की सुरक्षा करने, परिचालन संबंधी सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने तथा सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपने आंतरिक नियंत्रण और निगरानी तंत्र को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
