बस्ती: बस्ती की कप्तानगंज पुलिस ने अल्ट्रासाउण्ड मशीन (ultrasound machine) चोरी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी एवं 25000 के इनामिया को चोरी गये एक अदद लैपटाप के साथ गिरफ्तार (arrested) किया। आपको याद दिला दें सत्या पैथोलाजी का ताला तोड़कर अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं अन्य उपकरण के चोरी होने के संबंध में 23 सितम्बर को कप्तानगंज थाने पर सूचना दी गई थी।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। मुकदमे से सम्बन्धित वांक्षित अभियुक्त अर्जुन उर्फ विकास उर्फ विशाल भट्ट पुत्र गणेश कुमार उर्फ लल्लू भट्ट निवासी चरथी कथिक, थाना छावनी जनपद बस्ती को ओवरब्रिज के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया।

पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ छावनी, कप्तानगंज और थाना चौक लखनऊ मे मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक अनिल त्रिपाठी, रविन्द्र यादव तथा प्रहलाद यादव का योगदान रहा।