- अनुराग पाण्डेय ने दिलाया पद एवं गोपनीयता का संकल्प
- रामेंद्र कटियार अध्यक्ष और ओम प्रकाश दुबे सचिव बने
- अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान पर दिया जोर
फर्रुखाबाद। तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर संतोष राजपूत और पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत को शपथ दिलाई।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य रुकमंगल सिंह चौहान, अरविंद दिवाकर, मनोज यादव, सुधीर सक्सेना, राघव शुक्ला, अभिनय गुप्ता और सर्वेश पाल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि फर्रुखाबाद से उनका विशेष स्नेह रहा है। अधिवक्ता समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता आपसी एकता और मजबूती के साथ कार्य करें। अधिवक्ताओं का सम्मान ही उनका अपना सम्मान है। अधिवक्ता समाज की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय का माल्यार्पण कर बुके भेंट करके स्वागत किया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी सहित अनीश सिंह, राहुल दीक्षित और संजीव शाक्य ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में तहसील अमृतपुर के सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट, कायमगंज एवं जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ से अरुण मिश्रा और अरुण दुबे बाबा सहित समाजसेवी संजय गर्ग, जुगल किशोर मिश्रा, गणेश दुबे, भैया मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विपिन यादव, अतुल मिश्रा, अनूप कटियार, रविनेश यादव, स्वदेश दुबे, धीरज अग्निहोत्री, ऋषि अवस्थी और आशीष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

