11,622 रुपये जमा करने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, 2.24 लाख रुपये का नया स्टीमेट जारी करने की शिकायत
लखनऊ। बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत सामने आने के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि जांच में अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ निलंबन समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मामले में सहायक अभियंता शुभम सिंह पर बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कनेक्शन के लिए 11,622 रुपये जमा किए जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पहले निर्धारित धनराशि जमा कराने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिला और बाद में 2.24 लाख रुपये का नया स्टीमेट जारी कर दिया गया। इसी मामले में रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने जांच के दिए निर्देश
शिकायत का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

