फर्रुखाबाद। ट्रेन में सफर कर रहे मैनपुरी जनपद के एक यात्री को कथित रूप से जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में रेलवे पुलिस ने यात्री को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशाल निवासी बॉबी पुत्र रौनक सिंह ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। यात्री के होश में आने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

