लखनऊ

तीन लोगों की हत्या का आरोपी ऋषभ शुक्ला वारदात के बाद भी बेखौफ नजर आया। बताया जाता है कि वह पिस्टल और मैगजीन लेकर घर के बाहर बैठा रहा और घायलों की मदद के लिए आने वालों को धमकाता रहा।

इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग हैरान थे कि आखिर एक व्यक्ति ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि ऋषभ को शूटिंग का अनुभव है और वह शूटिंग में गोल्ड मेडल भी जीत चुका है। उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिलने की बात भी सामने आई है।

ऋषभ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। उसके करीब 34,500 फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसकी जीवनशैली और हथियारों से जुड़ी तस्वीरें भी चर्चा में हैं।