- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा समेत छह नेताओं को बनाया गया सदस्य, समर्थकों में उत्साह
उरई (जालौन)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति में जालौन जिले के छह नेताओं को शामिल कर जिले को महत्व दिया है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए नेताओं में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, संजय त्रिपाठी, रामेंद्र सेंगर बना, उदयन पालीवाल भोलू, नागेंद्र गुप्ता और सुदामा दीक्षित शामिल हैं।
लखनऊ से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी होने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस निर्णय को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं, जिन नेताओं को इस बार मौका नहीं मिला, उनमें निराशा भी देखी गई।
दूसरी ओर, प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से संबंधित नेताओं के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। सुदामा दीक्षित, संजय त्रिपाठी, उदयन पालीवाल भोलू और नागेंद्र गुप्ता का समर्थकों ने गुलाब की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता जताई।

