राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर होगा आयोजन, आमजन तक पहुंचाई जाएगी विधिक जागरूकता
लखनऊ। आमजन को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय लखनऊ में वृहद साक्षरता शिविर एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारी की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में इस मेगा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को विधिक सेवाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
मेगा शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के प्रति जागरूक किए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है।
इस संबंध में पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी किया गया है।
