लखनऊ

बीकेटी इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन केमिकल से भरा टैंकर पलटने के 36 घंटे बाद भी हाईवे बंद है। वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे से करीब 15 से 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। कई लोगों ने आंखों में जलन, उल्टी जैसा महसूस होने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हरदोई के संडीला से गुडंबा की एक फैक्ट्री जा रहा टैंकर मानपुर-बाना के पास टायर फटने से पलट गया। इसके बाद केमिकल का रिसाव शुरू हो गया।

घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रिसाव पर काबू पाने में कई घंटे लगे। वहीं, हाईवे बंद रहने और फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं।