स्पेन: यूरोपीय देश स्पेन (Spain) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में दो हाई स्पीड ट्रेनों (two high-speed trains) की टक्कर हो गई। हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है। । डराने वाली बात ये भी है कि इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
स्पेनिश अखबार एल पाइस के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुई। हाई स्पीड ट्रेन ने दूसरी हाई स्पीड ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज (Pedro Sánchez) ने इस दर्दनाक रेल हादसे को लेकर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रेन हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।
आपको बता दें कि स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस साल दूसरी टक्कर की घटना सामने आई है। स्पेन में 9 महीने पहले भी एक ट्रेन हादसा हुआ था। उस हादसे में अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में इर्यो कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी।

