दिल्ली

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री की हरकत से विमान में हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे कवर से छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद विमान में अलार्म बजने लगा। अचानक अलार्म की आवाज सुनकर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6884 में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री की पहचान गौरव सत्येंद्र रौतेला (33) के रूप में हुई है, जो पुणे का रहने वाला है। बताया गया है कि वह विमान में इमरजेंसी दरवाजे के पास वाली सीट पर बैठा हुआ था।