समस्त सनातन धर्मावलम्बियों के लिए राधा अष्टमी एवं राधा जन्मोत्सव 2 नवंम्बर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। रमभा एकादशी का व्रत सबके किए 5 नवम्बर गुरुवार को होगा एवं आज ही प्रदोष काल में 2. द्वादशी तिथि मिलने के कारण गोवत्स द्वादशी का मान भी हो जायेगा। आज के दिन गाय के दूध से बनी किसी खाद्य सामग्री का प्रयोग नहीं करना चाहिये।
प्रदोष का व्रत 6 नवम्बर शुक्रवार को किया जायेगा।
धन त्रयोदशी (धनतेरस) का मान प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि मिलने के कारण 6 नवम्बर शुक्रवार को होगा एवं आज ही धन्वत्तरि जन्मोत्सव मनाया जायेगी धन-ऐश्वर्य में वृद्धि की कामना से विधिवत महालक्ष्मी पूजन के लिये प्रथम सवोंत्तम स्थिर लग्न मध्यान्ह 01:07 से 02:39 के बीच द्वितीय सवर्वोत्तम मुहूत प्रदोष काल में स्थिर वृष लग्न सायं 5:45 से 7:42 के बीच होगा। इस दिन भगवान धन्वत्तरि, माता लक्ष्मी एवं कुबेर देव का पूजन करें तथा संध्या काल में यमदीपदान अवश्य करें।
मास शिवरात्रि व्रत सहित नरक चतुर्दशी,
हनुमत जन्मोत्सव, छोटी दीपावली 7 नवम्बर शनिवार को होगी। सायं मेष लग्न में श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। दूसरे दिन सूर्योदय से पूर्व ही हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर लेना चाहिये।
प्रदोष एवं रात्रि व्यापिनी अमावस्या तिथि में 8 नवम्बर रविवार को सनातन धर्म का विश्व-प्रसिद्ध पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। दीपावली पूजन के लिए 3 मुहूर्त निर्धारित किये जा रहे हैं-
1. दिन में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिये स्थिर कुम्भ लग्न 1 बजे से 02:31 बजे तक।
सर्वोत्तम प्रदोष काल में स्थिर वृषलग्न 05:37 से 07:34 बजे तक।
3. महानिशा में तात्रिक पूजा, मंत्र सिद्धि के लिये स्थिर सिसंह लग्न 12 05 से 02 19 बजे तक।
शेष रात्रि (भोर में) सूप बजाकर दरिद्र का निस्सारण एवं लक्ष्मी का पद्रापण कराया जायेगा।
श्राद्ध के लिये अमावस्या 8 नवम्बर रविवार को होगी एवं स्नान दान सहित सोमवती अमावस्या का पर्व-योग 9 नवम्बर को मिल रहा है। सौभाग्यवती स्त्रियों सोमवती अमावस्या की परम्परा के अनुसार पूजन करेंगी। अन्नकूट एवं काशी से अन्यत्र गोवर्धन पूजा भी 9 नवम्बर सोमवार को होगा।
भैया दूज का पर्व, कलम दवात पूजा 10 नवम्बर मंगलवार को मनाई जायेगी। आज के दिन भाइयो को अपने बहनों के घर जाकर भोजन करना चाहिये तथा वस्त्र, द्रव्य आदि का उपहार देकर उनकों स्नेह, सम्मान देना चाहिये। इससे भाइयों के आयुष्य में तथा बहनों के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, उपनयन संस्कार, विवाह संस्कार, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कायों के लिए संपर्क करें।
पं0मयंक शरण शास्त्री श्री बालक राम हनुमान मंदिर जानकीपुरम गार्डन 7619015566




