लखनऊ: पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा स्वीकृत लखनऊ मण्डल में कार्यरत 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ परिसर में मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के कर कमलों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) का वितरण किया गया।

लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके कार्यस्थल पर आवागमन को सुगम बनाने हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। लाभान्वित कर्मचारियों में श्री सुरेन्द्र कुमार, सफाईवाला/क्रू लॉबी/गोरखपुर, श्री शमीम अहमद, जूनियर क्लर्क/सी.से.ई./वेस्ट/बहराइच, श्री अब्दुल कादिर अली, मुख्य वाणिज्य क्लर्क/सहजनवॉ, श्री राजेश कुमार रावत, कार्याधी/विद्युत/मंरेप्र. कार्यालय, श्री मो0 बबलू, टेक्नीशियन ।।।, लोको शेड/गोण्डा, श्री सुमेर कुमार, चौकीदार/सी.से.ई./पीवे/बस्ती, श्री जय प्रकाश पासवान, टीटीआई/गोण्डा, श्री बृजेश कुमार शुक्ला, टेक्नीशियन ।।।/पेन्टर/सी.से.ई./कार्य/बादशाहनगर, श्री सुनील कुमार मिश्रा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/स्टेशन निदेशक/गोरखपुर, श्री मेराजुल हक सिद्दकी, वाणिज्य अधीक्षक/गोरखपुर, श्री प्रमोद कुमार, हाउस कीपिंग सहायक/मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बस्ती, श्री शम्भू शरण यादव, हाउस कीपिंग सहायक/मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बस्ती, श्री दिपांकर कुमार, सहायक/कोचिंग डिपो/गोमतीनगर, श्री कौशलेश कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक/पार्सल कार्यालय/गोरखपुर, श्री मनोज कुमार गुप्ता, कार्याधी/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर, श्री ओम प्रकाश पटेल, सहायक/सी.से.ई./कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर, श्री राणा राघवेन्द्र सिंह, प्रवर टेक्नीशियन/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर, श्री नथ्थू लाल, कुक/डीजल लॉबी/मैलानी, श्री सियाराम, सीसीटीसी/स्टेशन अधीक्षक कार्यालय/लखीमपुर, श्री शिवम चौरसिया, सहायक/सी.से.ई./टीआरडी/बलरामपुर, श्री विजय कुमार, कार्याधी/कार्मिक/मंरेप्र. कार्यालय, श्री मनोज कुमार मौर्या, प्रवर टेक्नीशियन/सी.से.ई./विद्युत/एसी/गोमतीनगर, श्री ओमकार, टेक्नीशियन ।।।/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर शामिल हैं।

इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस सुविधा से दिव्यांग कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने तथा कार्यस्थल पर मूवमेंट में आसानी होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस मानवीय एवं कल्याणकारी कदम के लिए आभार व्यक्त किया। रेल प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारी हित में ऐसे कदम उठाता रहेगा।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, मण्डल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा समस्त रेलवे यूनियन के पदाधिकारी तथा कर्मचारिगण उपस्थित थे।