फर्रुखाबाद ब्यूरो: बार कौउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चैयरमैन शिव किशोर गौड ने कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या हमारी समस्या होगी।श्री गौड आज सोमवार अपरान्ह 3:20 बजे बाद सदर तहसील टाउन हॉल परिसर में फर्रुखाबाद सदर तहसील अधिवक्ता महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहणोपरान्त

आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह में अधिवक्ता जिंदाबाद का नारा लगवाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव बाद राजनीति खत्म होनी चाहिए,प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या हमारी होगी। समझ के साथ अधिवक्ता पर मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए परस्पर मिलकर काम को करें।

उन्होंने बताया कि मुखिया कैसा होना चाहिए,कैसे व्यक्तित्व का होना चाहिए के लिए सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास वाला होना चाहिए।उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि आप लोग यकीन मानिए कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या होगी हम उसे सुनेंगे और अधिवक्ता हितों के लिए उसका हल निकलेंगे।इसी दौरान खुला खेल फर्रुखाबादी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के वाइस चैयरमैन अनुराग पांडेय को फर्रुखाबाद जिले के अधिवक्ताओं ने रिकॉर्ड तोड़ वोट देकर चुनाव जिताया जिसके लिए फर्रुखाबाद के अधिवक्ताओं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।उन्होंने बताया कि बार कौउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की मांग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष की उम्र वाले अधिवक्ताओं को 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की वहीं बार कौउंसिल उत्तर प्रदेश में 70 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले अधिवक्ताओं को मृत्यु पर पारिवारिक जनों को ₹100000 की मिलने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 3 लाख की आर्थिक सुविधा दी जाएगी।इसी दौरान तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की एक मांग पर उन्होंने कहाकिफर्रुखाबाद तहसील सदर के मरम्मत कार्य के लिए बार कौउंसिल आफ उत्तर प्रदेश 10 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने पर विचार करेगी।कार्यक्रम के दौरान बार कौउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के बाइस चैयरमैन अनुराग पांडेय ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, प्रद्युम्न गुप्ता, ओ पी सिंह राठौर विपिन बिहारी सक्सेना, के साथ नव निर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष योगेश चंद्र दीक्षित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष संजय चावला, महासचिव राजपूत, संयुक्त सचिव उमाशंकर कटियार कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सक्सेना ऑडिटर राकेश कुमार सक्सेना पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता संरक्षक आशुतोष कुमार कटियार एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।अलावा अन्य गणमान्योमें फतेहगढ़ जिला वार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार पूर्वडी जी सी (कार्यक्रम अध्यक्षता करनेवाले )राजेंद्रकुमार त्रिपाठी पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना यादव उर्फ रामसनेही यादव ने किया। अंत में समारोह का समापन धन्यवाद, बयो वृध्द वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया।