हाथरस: यूपी के हाथरस (Hathras) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपति (Elderly couple)  की आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बता दें कि घटना सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बीती रात उस वक्त घटी, जब बुजुर्ग दंपति सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात अचानक मकान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गई, जिसकी वजह से दोनों अंदर ही फंस गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिसके बाद दोनों की लाश को घर से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान शहजाद (71) और सलमा (65) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही आग किस वजह से लगी ये स्पष्ट हो पाएगा।