- 11 किलो गांजा बरामद

- डीसीपी साउथ के नेतृत्व में कंजड़नपुरवा में चला सघन तलाशी अभियान

- अरमान, सागर और अंजलि गिरफ्तार

कानपुर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कंजड़नपुरवा इलाके में बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी साउथ के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से इलाके में छापेमारी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान तलाशी में कुल 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके से अरमान, सागर और अंजलि नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की तलाशी ली। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य गांजे की आपूर्ति के स्रोत, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाना है।