कंपिल: संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत हो गई। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पिता ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पीएम कराया। स्वजन अभी मौत का कारण नहीं बता सके। हालांकि एक वर्ष पूर्व भी नवजात की मौत हो चुकी है।

क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी सुमित की पत्नी अनामिका ने 19 दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से दोनों जच्चा बच्चा स्वस्थ थे। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवजात की मौत पर स्वजन बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। युवक ने नवजात की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। स्वजनों के अनुसार एक बर्ष पूर्व भी नवजात पुत्र की मौत हो गई थी। जिससे आहत पिता ने नवजात की मौत का कारण जानने के लिए शव का पीएम कराया।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।