फर्रुखाबाद ब्यूरो

संयुक्त किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन द्वारा 2 मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट पारूल तरार को दिये गए जिसमें एक मांग पत्र संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के लिए और एक मांग पत्र जिला अधिकारी महोदया के लिए क्षेत्रीय था जिसमें मुख्य समस्याएं निम्न है गन्ने के रेटों में बढ़ोत्तरी,ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार काइस्तीफा हो और एस आई आर रद्द हो,क्षेत्रीय मांग पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर किये जा रहे चालान, शहर के व्यस्ततम जगहों पर स्लीपर बसों के अवैध काउंटर,बिजली विभाग द्वारा किसानोंकेजबरदस्ती काटे जा रहे बिजली कनेक्शन आदि समस्याओं को लेकर शहीद कौशलेन्द्र सिंह की प्रतिमा से मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र जिला अधिकारी के नाम दिया गया जिसमें बोलते हुये जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि यदि इन सभी बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आगे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।