- वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू रावत ने बैठक में महिलाओं और बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
उरई (जालौन)। दीपावली पर पुलिस परिवारों की महिलाएं और बच्चे रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीपावली की तैयारियों और संगठन के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में मंजू रावत ने महिलाओं और बच्चों को दीपावली पर घरों और परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने तथा रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं और बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
इस दौरान वामा सारथी की ओर से संचालित कल्याणकारी, रचनात्मक और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों से इन pकार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी की पत्नी एंजिला तथा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव की पत्नी शिंजिनी यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह दिखाया।

