- कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता
- जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार
- रामपुर जेल से रिहाई के बाद हुई थी कार्रवाई
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें कोर्ट परिसर लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक दिन पहले आजम खां को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी रामपुर जेल से रिहाई के बाद हुई। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद लाकर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया।
यह मामला रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़ा है। ईडी इस मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।




