फर्रुखाबाद: जिला कलेक्ट्रेट, फतेहगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में एवं व्यापार सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोमी सक्सेना के संयोजन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से दीपावली के पावन पर्व पर व्यापारियों कोअनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने तथा जांच के नाम पर छोटे,फुटकर एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने की मांग की गई।इस दौरान व्यापारियों के हितों से जुड़ी विभिन्न सूत्रीय मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि दीपावली व्यापारियों के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।इस अवसर पर छोटे दुकानदारों,फुटकर व्यापारियों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपना कारोबार सुचारू रूप से संचालित करने का अवसर मिलना चाहिए। प्रशासन को जांच एवं अन्य कार्रवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तथा किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करना चाहिए।इस अवसर पर देवेंद्र सिंह यादव,शशांक सक्सेना, सौरभ कटियार, सर्वेश अम्बेडकर, राजीव शर्मा, अशोक अम्बेडकर, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, शिवम यादव, रवि भारद्वाज, पंकज गुप्ता, रामपाल सिंह यादव, ललित यादव, अजय सिंह, बाबू गुप्ता, आयुष सक्सेना, आयुष यादव, पवन चतुर्वेदी, अतुलित कुमार यादव, शिवम पटेल, प्रदीप चौहान, गौरव यादव एवं विकास गुप्ता सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।