भाजपा को समर्थन देने के बाद 20 वर्षों से लगी हमारी सुरक्षा कैसे हटी? :गोपाल राय

लखनऊ । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने लखनऊ स्थित विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद आगामी 5 दिसंबर को मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी तथा 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर शौर्य दिवस मनाएगी। इस आयोजन में देशभर से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गोपाल राय ने संगठन की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर कट्टर सनातनी विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश की राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगामी समय में आवश्यक रणनीति तैयार कर रही है ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वर्तमान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कहने पर हुमने कई दलों के साथ बिना शर्त भाजपा को समरर्थन दिया था | उसके एक माह बाद हमारे दोनों सुरक्षा कर्मी हटा दिए गए । प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल राय ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें पिछले लगभग 20 वर्षों से सुरक्षा मिलती आ रही थी। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी, जबकि समाजवादी पार्टी को समर्थन भी नहीं दिया था। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनकी सुरक्षा हटा दी गई। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2019 में भाजपा को समर्थन देने के बाद भी उनकी सुरक्षा समाप्त कर दी गई। उन्होंने पूछा कि आखिर लंबे समय से मिल रही सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई? उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं और उन्हें अभी भी गंभीर खतरा बना हुआ है।

बिजनौर के थाना मंडावर अंतर्गत ग्राम मोहीउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद बने राजीव शर्मा, पत्नी रेहाना ने अपनाया रितु नाम, बेटी खुशी बनी अनन्या। मुस्लिम परिवार ने विधि-विधान से सनातन धर्म में की घर वापसी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के केंद्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में सनातन विधि-विधान के अनुसार दिलशाद व उसके परिवार की हिन्दू धर्म में घर वापसी हुई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

UGC कानून वापस लेने की मांग, सरकार से Roll Back की अपील। गोपाल राय ने केंद्र सरकार से UGC के विवादित नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इन नियमों पर पुनर्विचार करना चाहिए और इन्हें पूरी तरह वापस लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि UGC का काला कानून वापस ले सरकार।