- एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जारी किए आदेश
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से 19 पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का स्थानांतरण किया है। सभी को वर्तमान तैनाती स्थल से पुलिस लाइन भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची में नदीगांव थाने से उपनिरीक्षक चेतराम बुन्देला और कैलिया थाने से उपनिरीक्षक संतोष यादव शामिल हैं। उरई कोतवाली से मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह और प्रदीप सेंगर को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा एट थाने से मुख्य आरक्षी बडेलाल, डकोर से आरक्षी धर्मपाल, जालौन से मुख्य आरक्षी रवि सिंह, गोहन से मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र शिवहरे, कोंच से आरक्षी राहुल सिंह, कालपी से आरक्षी आशीष कुमार और कदौरा से आरक्षी मानस मिश्रा का स्थानांतरण किया गया है। आटा थाने से आरक्षी लक्ष्मण परिहार, सिरसाकलार से आरक्षी अमित दुबे, माधौगढ़ से आरक्षी मनीष कुमार शुक्ला तथा रेंढर से आरक्षी ऋषि सिंह और अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, डकोर से आरक्षी चालक नन्द किशोर, एट से आरक्षी चालक अजय कुमार पाल और कदौरा से मुख्य आरक्षी चालक मुकेश पुरोहित को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

