बजरिया पुलिस की कांघी मोहल्ले में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

कानपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 3.131 किलोग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना क्षेत्र के कांघी मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 44 वर्षीय शबनम बेगम को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चरस के चार पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद चरस का कुल वजन 3.131 किलोग्राम है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से अभियुक्ता को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और उससे जुड़े अन्य संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।