लखनऊ। अयोध्या में 7 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले दिव्य एवं भव्य दीपोत्सव के 10वें संस्करण में शामिल होने वाले मीडिया कर्मियों के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। दीपोत्सव की कवरेज के लिए अयोध्या जाने वाले पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को लखनऊ से ले जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों बसें निदेशालय परिसर से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। पहली बस सुबह 07:00 बजे तथा दूसरी बस सुबह 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।

विभाग ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित प्रस्थान समय से पहले निदेशालय परिसर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे बसों को समय से रवाना किया जा सके।

पत्रकारों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। दीपोत्सव के 10वें संस्करण में अयोध्या में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों की सहभागिता महत्वपूर्ण रहेगी।