बस्ती: बस्ती (Basti) जिले के कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 03 अदद मोटर साइकिल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार (Arrested) किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुदीप कुमार यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष है। उसको कोतवाली क्षेत्र के अमहट सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। 

कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोककर चेक किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त संदिग्ध ने दो और गाड़ियों को झाड़ी में छिपाने की बात बताया। अभियुक्त के बताये हुए स्थान पर पंहुचकर पल्सर (बजाज) की दो गाड़ी (लाल व काले रंग) की बरामद हुई। दोनों गाड़ियों पर नं० प्लेट नहीं थी। जिनको क्रमशः ई-चालान ऐप के माध्यम से चेचिस नं० डालकर चेक किया गया। 

पता चला कि पहली गाड़ी जिसको अभियुक्त द्वारा चलाकर लाया गया था उसका वाहन स्वामी अंकुर कुमार पुत्र शिव शंकर चौरसिया निवासी बेलौरा पोस्ट हैसंर बाजार जिला संत कबीरनगर है। दूसरा व तीसरा वाहन जो झाड़ियों से बरामद हुए थे उनके वाहन स्वामी प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा अम्बेडकर नगर हैं। तीसरी गाड़ी का विवरण नही पता चल पाया। पूछ-ताछ मे अभियुक्त ने बताया कि वह शहर तथा आस-पास के क्षेत्रो से मोटर साइकिलो को चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचता था। अभियुक्त के खिलाफ गोरखपुर व बस्ती मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।