सुलतानपुर,संवाददाता।‌ समग्र शिक्षा सुलतानपुर के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डेढ़ सौ दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर अमेठी ले जाया गया। एक्सपोजर विजिट के तहत बच्चों ने मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा परिसर का भ्रमण किया।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर और डीसी श्याम सुंदर के नेतृत्व में भ्रमण के दौरान बच्चों को एचएएल परिसर की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। बच्चों ने परिसर का अवलोकन कर नई जानकारियां हासिल कीं। भ्रमण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव देना और उनके सामाजिक और शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना रहा। सुबह सदस्य राज्य समाज कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश रिशा वर्मा और खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर बलदेव प्रसाद ने अमहट में बस को झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर मनोज कुमार,सन्दीप कुमार,सत्येंद्र कुमार,मनीष कुमार,तारा भारती,मनोज भारती, दिनेश वर्मा,शत्रुघ्न वर्मा,राजेन्द्र बरनवाल,सुभाष यादव,अंजना तिवारी,रजनी शुक्ला,अंजली सिंह सहित दिव्यांग बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।