फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास के सजा भुगत रहे एक बृध्द कैदी की मौत हो गई।
पुलिस एवं केंद्रीय कारागार सूत्रों ने बताया कि कन्नौज जिले के ग्राम नरायनपुर का निवासी लालमन उम्र करीब 65 वर्ष को कन्नौज की एक अदालत से एकहत्याकांड, बलात्कार एवं शव गायब कर देने के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई।उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2016 को इस आजीवन कारावास की सजा पाए कैदी लालमन को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगतने के लिए भेजा गया।कैदी लालमन को श्वास जैसी बीमारी की शिकायत चलने के दौरान फतेहगढ़ जेल के अंदर भी चिकित्सा उपचार चलता रहता था।प्रथम दृष्टया बन्दियो के अनुसार उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को रात्रि करीब 10:00 बजे कैदी लालमन की हालात ज्यादा खराब होने पर पसीना निकलने की शिकायत हुई वैसे ही इस कैदी को तत्कालचिकित्सा उपचार के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रात्रि करीब 10:20 बजे पहुंचाया गया ।जहां सरकारी चिकित्सक ने बृध्द कैदी को मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि मृतक कैदी के परिवारी जनों को तत्काल सूचना दी गई और परिजन लोहिया अस्पताल में आ गये।पुलिस ने मृतक वृद्ध कैदी लालमन के शव पंचनामा भरकर आज शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।


