फर्रुखाबाद ब्यूरो
जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील अमृतपुर के सभागार में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्धऔरगुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे,बल्कि जरूरत पड़ने पर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाली कार्रवाई सुनिश्चितकरेंजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के धारा-24 से संबंधित मामलों को लेकर विशेष निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश और सीमांकन के दौरान तहसील स्तर के क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराएं, जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे और निष्पक्ष अभिलेखीकरण हो सके।उन्होंने राजस्व मामलों में लापरवाही और अनावश्यक देरी न करने की हिदायत दी।उन्होंने सभीविभागीयअधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंदउपाध्याय,एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू, सीओ अमृतपुर राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


