विरोध करने पर गाली-गलौज कर भागा आरोपी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला को घर में अकेला पाकर युवक दीवार के सहारे घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए दरवाजे की कुंडी खोलकर मौके से भाग गया। मंगलवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक दीवार के सहारे घर में घुस आया। आरोप है कि महिला को अकेला पाकर युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने जब युवक की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दरवाजे की कुंडी खोलकर मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला ने मंगलवार को थाना नवाबगंज पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।