मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विनियमितीकरण व आयु सीमा शिथिलता कि मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने ईको गार्डन में बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के सभी सीजनल अमीन व अनुसेवकों का विनियमितिकरण करके आयु सीमा शिथिलता कि मांग कि गयी है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों कि अनदेखी कर रहा है। सीजनल अमीनों व अनुसेवकों ने पूरा जीवन राजस्व विभाग में खराब कर दिया और शासन के अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते विनियमितिकरण नहीं कर रहे हैं।

महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा कि अब पानी सर से ऊपर हो गया है। शासन के खिलाफ जन आंदोलन कि आवश्यकता है। प्रदेश के सभी सीजनल अमीन व अनुसेवक एकजुट होकर जनआंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज़ कराये। उन्होंने कहा कि जल्द एक बड़ा आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

आज कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,भुवनेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश दीक्षित, प्रमोद कुमार दीक्षित, सूर्य प्रकाश अवस्थी, रामभान, अरुण कुमार आदि शामिल थे।