लखनऊ। सात सूत्रीय मांगों को लेकर समूह सखियों का प्रदर्शन उग्र, ईको गार्डन के बाहर सड़क जाम कर बैठीं महिला कर्मी

मांगें पूरी होने तक धरना स्थल से नहीं हटने का ऐलान, पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का कर रही प्रयास।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं समूह सखियों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहीं समूह सखियों ने परिसर के बाहर सड़क जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं।

इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी महिला कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और सरकार उनकी बात नहीं मानती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगी। वहीं, पुलिस उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है।